हमारी सेवाएं


 स्वास्थ्यस्य स्वास्थ्य रक्षणम् व्याधितानां व्याधि परिमोक्षः। 

इस उद्देश्य का अनुसरण करते हुए, प्राणी जगत के कल्याण, दिर्घायु, सुखायु एवं दुःख विमुक्ति के अपूर्व आश्वासन से योग, आयुर्वेद आदि प्राचीन चिकित्सा के संवाहकों ने एक अद्भुत वरदान मनुष्य जाति को प्रदान किया हैं। जरा, व्याधि एवं मृत्यू के प्रतिकों में संसार का दुःख जब जब उभरा तब तब प्राचीन चिकित्सकों ने करुणावश दुःख निवारण के उपाय खोज निकाले। चिकित्सकीय श्रेणी में आनेवाले कार्यों के अतिरिक्त शुद्ध और सात्विक आहार-विहार की सांस्कृतिक परंपरा सुनिश्चित करने का उन्‍होंने प्रयास किया है। इसी उद्देश्‍य को अपनाते हुए जीवन स्‍वास्‍थ्‍य समूह ने जन सामान्‍यों के लिए सहज, सुलभ और कम से कम लागत पर उन्नत एवं उपचारात्मक स्वास्थ्य सेवायें, आरोग्य मार्गदर्शन एवं आरोग्‍य प्रदायी उत्‍पाद उपलब्ध करवाने संकलप लिया है। 

जीवन स्‍वास्‍थ्‍य समूह स्वास्थ्य क्षेत्र में कार्यरत प्रबुद्ध चिंतकों, दक्ष चिकित्सकों, आरोग्‍य मार्गदर्शकों एवं प्रकृति के साथ सहज सामंजस्‍य स्‍थापित कर स्‍वास्‍थ्‍य वर्धक उत्‍पादों का उत्‍पादन करनेवाले सुज्ञ-जनों का समुह है। यह समुह जन सामान्यों के लिए योग, आयुर्वेद, प्राकृतिक उपचार इत्‍यादी अभिगमों द्वारा आरोग्य मार्गदर्शन, आरोग्य सेवाएं एवं प्राकृतिक गुणों से भरपुर तथा विघातक रसायनों से मुक्‍त जैविक खाद्य उत्‍पाद का निर्माण करने और उन्‍हें जन-सामान्‍यों के लिए उपलब्ध करवाने के साथ-साथ समाज में स्‍वस्‍थ मानसिकता के निर्माण हेतु संकल्‍प कृत है।

मानव प्रकृती के नियमों को समझकर शरीर, मन, चित्त, बु‍द्धी की स्वस्थता से युक्त ऐसा निरामय जीवन जी सके। रोगावस्था में स्वस्त, सुलभ एवं संपूर्ण रूप से निर्दोष ऐसे पंरपरागत योग, आयुर्वेद एवं प्राकृतिक उपचार पद्धतियों का अवलंब कर स्‍वास्‍थ्‍य लाभ ले सके तथा इस सृष्टि के लिए सार्थक अर्थ में कुछ योगदान दे सके। इस दृष्‍टी से जीवन स्‍वास्‍थ्‍य समुह अपनी कुछ सेवायें प्रदान करने के साथ-साथ मानव समाज के साथ सार्थक संवाद स्‍थापित करने का प्रयास करता है। 

जीवन स्‍वास्‍थ्‍य समूह के माध्‍यम से आप निम्‍न सेवायें प्राप्‍त कर सकते है -

  •  निरापद वनौषधी द्वारा शमन-उपचार ।
  • मसाज (स्नेहन), औषधीय काढों का सेक (स्वेदन), पिरक्षेक, पिंड-पोटली स्वेदन, वमन, विरेचन्, एनिमा (बस्ती), हृद्यबस्ती, कटीबस्ती, जानुबस्ती, शिरोबस्ती, शिरोधारा, शिरोभ्यंग, शिरोपिचु,  नस्य, नेत्रतर्पन, नेत्रधाव, कर्णपुरण, कवल, गण्डुंष, उद्वर्तनम् आदी संपूर्ण आयुर्वेद पंचकर्मोपचार ।
  • जलचिकित्सा : ठंडा गरम पानी की पट्टी, कटिस्नान रीढ़स्नान, बाष्पस्नान आदि प्राकृतिक उपचार ।
  • लेप : हर्बल मृतिकालेप, गोमयलेप, औषधि लेप-प्रलेप आदि द्वारा सौदर्यं चिकित्सा ।
  • योगासन, प्राणायाम, ध्यान, मुद्रा, एवं यौगिक शुद्धिक्रिया द्वारा तन और मन की चिकित्सा ।
  • पथ्या पथ्यः अर्थात आहार विहार का नियोजन एवं मार्गदर्शन की उपलब्धता ।
  • अत्याधुनिक कम्प्युटराईज्ड मशीनों द्वारा एक्युप्रेशर एवं फिजिओथेरेपी उपचार ।
  • परिचर्चा, संगोष्ठीयों द्वारा मनोदैहिक स्वास्थ्य शिक्षा एवं आध्यात्मिक बोध का विकास।
  • नशा मुक्ति हेतु समुपदेशन एवं मार्गदर्शन सुविधा तथा कुछ केन्‍दों में दूर के मरीजों के लिए न्युनतम दरों में
  • सामान्य एवं वातानुकुलित आवास की सुविधा ।

किन रोगों के उपचार में मार्गदर्शन एवं उपचारात्‍मक सेवायें उपलब्‍ध है ?

  • मानसिक तनाव, अनिद्रा, अपस्मार, उन्माद, स्मृतिदौर्बल्य आदि मस्तिष्कतंत्र संबंधित विकार ।
  • अजिर्ण, अम्लपित्त, अतिसार, कब्ज, कृमीरोग, मोटापा, मधुप्रमेह, यकृत-प्लीहा आदि उदर संबंधित विकार।
  • नजला, जुकाम, ज्वर, श्वास, कास (दमा) आदि श्वसनतंत्र संबंधित विकार ।
  • अनियमित रक्तदाब, हदय दौर्बल्य, हदयवेदना, हदयाघात आदि रक्त परिभ्रमण संबंधित विकार
  • आमवात, कंपवात, पक्षाघात, साईटिका, स्पोन्डीलाईटीस, कमर-जोडों का दर्द आदि वात संबंधित विकार ।
  • खुजली, एलर्जी, दाद, एक्झिमा, विचर्चिका, विस्फोट, मसूरिका, श्वेतकृष्ठ आदि त्वचा संबंधित विकार ।
  • फोडा-फुन्सी, ग्रंथी (गांठे), गंडमाला, अपची, अर्बुद (कॅन्सर) आदि लसिकातंत्र संबंधित विकार ।
  • मुत्रावरोध, मुत्रदाह, बहुमुत्रता, शोथ (सूजन), अश्मरी (पथरी), किडनी आदि मूत्रतंत्र संबंधित विकार ।
  • फिरंग, उपदंश, स्वप्नदोष, ध्वजभंग, नपुसंकता, वंध्यत्त्व एवं स्त्रियों के मासिक संबंधीत रोग । 

जीवन स्वास्थ्य उत्पादन वितरण केंद्र

औद्योगिक संस्कृती के जहरीले प्रभावों ने अप्राकृतिक और स्वास्थ विघातक उत्पादों का निर्माण कर प्रकृति पर्यावरण, कृषी, वनस्पतीओं, विविध जैव संसाधनों एवं मानवीय स्वास्थ्य के लिए संकट उत्पन्न किया है। दूसरी ओर केंद्रिकृत बाजार के प्रभाव से अनेक लोग बेरोजगार हो रहे है। इन स्थितियों में स्वदेशी की अवधारणा को प्रोत्साहित कर, छोटे छोटे समूह द्वारा उत्पादित, विषाक्त रसायनों से मुक्त, पर्यावरण अनुकूल, प्राकृतिक एवं स्वास्थ्य संवर्धक उत्पादन को वितरण करने का जीवन स्‍वास्‍थ्‍य समूह द्वारा एक प्रयास किया गया है। जहां से आप स्वास्थ वर्धक, गृहउपयोगी उत्पादन, जैविक खाद्यान्न, चिकित्सा आनुषंगिक वस्तुएं एवं आरोग्य विषयक पुस्तके इत्यादि प्राप्त कर आरोग्य लाभ के साथ-साथ स्थानिय किसान, मजदूर और परंपरागत कारीगरों के लिए रोजगार का बेहतर अवसर उपलब्ध करवा सकते हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

गिलोय के औषधीय गुण

इंटरमिटेंट फास्टिंग : वजन कम करने का बेहतर उपाय

आयुर्वेद दिनचर्या : स्वास्थ्य वृध्दि और रोग निवृति का सोपान

प्राण साधाना का दार्शनिक विवेचन

निरायमय संचेतना

Meditation Movie in Hindi For Inspiration & Motivation